पहली हवाई यात्रा यादगार अनुभव हो सकता है !
पहली बार हवाई यात्रा करना भयावह या उत्साहपूर्ण हो सकता है, खासकर यदि आप अकेले यात्रा कर रहे हों। यह सुनिश्चित करना कि आप अपनी यात्रा के लिए सहज और उत्साहित महसूस करें, वास्तव में महत्वपूर्ण है। आपकी पहली हवाई यात्रा के अनुभव का अवसर आपके लिए उत्साह का कारण हो सकता है , परन्तु एक अन्य पहलु के अंतर्गत पहली हवाई यात्रा से असमंजस आम बात है। संभवतः यह असमंजस, भय के कारण नहीं बल्कि संकोच या हवाई यात्रा से सम्बंधित कार्यप्रणाली विधि की अनभिज्ञता से उत्पन्न हिचकिचाहट के कारण हो सकती है।
सुरक्षा असमंजस की एक बड़ी वजह हो सकती है। अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) के अनुसार लंबी दूरी के परिवहन का सबसे सुरक्षित रूप विमानन है। 2018 में, सभी दुर्घटना दर (प्रति 1 मिलियन उड़ानों में दुर्घटनाओं में मापा गया) 1.35 थी, जो प्रत्येक 740,000 उड़ानों के लिए एक दुर्घटना के बराबर थी। 2018 में 0.17 के घातक जोखिम का मतलब है कि औसतन, एक व्यक्ति को 100% घातक दुर्घटना का अनुभव करने के लिए औसतन 16,581 वर्षों तक हर दिन हवाई यात्रा करनी होगी। अतः आंकड़ों के नजरिये से यात्रा करने का यह एक बेहद सुरक्षित प्रकार है।
अपनी पहली उड़ान के लिए खुद को तैयार करने के लिए अपनी यात्रा से पहले और उसके दौरान आपको जो कुछ भी करने की आवश्यकता है, उसके बारे में जानकारी प्राप्त करना आपके प्रथम अनुभव को यादगार बनाएगा।
यहाँ एक उपयोगी प्रस्थान पूर्व
(प्री- डिपार्चर) चेकलिस्ट आपकी जानकारी के स्तर को बढ़ाएगा –
1. स्वीकार्य सामान और सामान वजन सम्बन्धी जानकारी के लिए सामान से सम्बंधित नियमों और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें, ताकि असुविधा और अतिरिक्त फीस से बचा जा सके।
2. अपने सभी जरुरी दस्तावेजों (डाक्यूमेंट्स) की लिस्ट बना लें और सभी दस्तावेजों को लाना सुनिश्चित करें ,ताकि चेक-इन प्रक्रिया के दौरान होने वाली परेशानी और अतिरिक्त लगने वाले समय से बचा जा सके।
3. यदि संभव हो तो विंग सीट का चुनाव करें, सेंटर ऑफ़ ग्रेविटी के कारण यहाँ कम वाइब्रेशन महसूस होंगे।
4. यात्रा बीमा खरीदें, जो आपकी यात्रा के दौरान आपको बीमाकृत रखता है।
5. सुरक्षा प्रक्रिया से घबराएं नहीं, यात्रा से पहले सम्बंधित कंपनी और सरकार की नीतियों और नियमों को ध्यान से पढ़ें।
6. पहली बार हवाई यात्रा की घबराहट (असमंजसता) को नियंत्रण करने के लिए अपने आपको हाइड्रेटेड रखें।
7. हवाई अड्डे पर पहली बार कार्यविधि से रूबरू होते हुए सीट तक पहुँचने के लिए तय समय से कम से कम 2 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें।
8. अपना खाना और मनोरंजन की चीजें (मोबाइल ,आई-पैड) या किताबें साथ ले जा सकते हैं।मोबाइल या डिजिटल डिवाइस में मनोरंजन की चीजें डाउनलोड होना चाहिए क्योंकि यात्रा के दौरान इंटरनेट की सक्रियता निश्चित नहीं है। ये उड़ान में देरी या उसके दौरान होने वाली बोरियत और भूख की स्थिति में मददगार साबित होगीं।
9. चेक-इन ऑनलाइन चेक करें , यदि आपने ऑनलाइन चेक इन किया है, तो आप चेक-इन कतारों को छोड़ सकते हैं और सीधे सुरक्षा प्रक्रिया पर जा सकते हैं, जो कि बहुत अधिक समय बचाने वाला है।
10. अपने निकटतम यात्री के स्थान का सम्मान करें और अपनी असमंजसता को कम करने के लिए उससे बात करें।

